2 नवंबर 2013 - 20:30
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका विरोधी प्रदर्शन

पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के कुन्नड़ प्रांत में अमरीका के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन हुए जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के कुन्नड़ प्रांत में अमरीका के विरुद्ध व्यापक प्रदर्शन हुए जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।अफ़ग़ानिस्तान से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शन के दौरान जनता ने अमरीका के विरुद्ध गगन भेदी नारे लगाए और देश के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले अमरीकी ड्रोन आक्रमण का निंदा की। प्रदर्शनकारियों ने अफ़ग़ानिस्तान के आवासीय क्षेत्रों पर अमरीकी ड्रोन आक्रमण बंद किए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने इसी प्रकार देश से विदेशी सैनिकों के निष्कासन की मांग की। टीकाकारों का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में विदेशी सैनिकों की उपस्थिति, इस देश की अशांति का मुख्य कारण है। अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीकी सैन्य चढ़ाई से अब तक हज़ारों निर्दोष नागरिक मारे जा चुके हैं।